अजय देवगन और काजोल की लाड़ली न्यासा देवगन अक्सर सोशल मीडिया में चर्चित रहती है। निसा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और फोटो शेयर करते ही वे छा जाती है। ऐसी ही एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होरही है जिसमें न्यासा देवगन अपने BFF ओरहान उर्फ़ ओरी के साथ पार्टी में चिल आउट करती नजर आ रहीं है। आईये नज़र डालते है उनकी इन वायरल तस्वीरों पर।
जैसा की आप देख सकते है यह तस्वीरें ओरहान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के स्टोरी पर डाला हुआ है। तस्वीरों में दोनों ही काफी मस्ती भरे मूड में नजर आरहे है। पता हो कि न्यासा देवगन और ओरहान बहुत अच्छे दोस्त है। यह तस्वीरें लंदन के एक क्लब की है जिसमे आये दिन बॉलीवुड स्टार किड्स पार्टी करते नजर आते है।
इन तस्वीरों में न्यासा ने काले रंग की ऑउटफिट केरी की है वहीँ ओरहान ने पीच शर्ट पहनी हुई है।
इन तस्वीरों में ओरहान के साथ और भी फ्रैंड्स नजर आरहें है। लेकिन अजय की लाड़ली न्यासा को देख कर फैंस उन पर से नज़रे नहीं हटा पा रहे है। वे बिखरे खुले बाल में बेहद खूबसूरत लग रहीं है। वे हमेशा ही अपने लुक्स से सभी को दीवाना बना देती है और फैशन गोल्स सेट करती नजर आती हैं। इसी वजह से उनकी फैन फ़ॉलोइंग खासी है।
ओरहान और न्यासा काफी समय से एक दूसरे को जानते है और वे बहुत अच्छे दोस्त है. वे अक्सर साथ नजर आते है , दोनों ही हर पार्टी, वेकेशन में इन स्टारकिड्स स्पॉट किया है। वे न्यासा के साथ साथ जहान्वी कपूर को भी जानते है और दोनों अच्छे दोस्त है।